Xiaomi का गेमिंग माउस: क्या सिर्फ 65 ग्राम के Xiaomi Mouse X1 से बदल जाएगी आपकी गेमिंग?

Xiaomi ने गेमिंग की दुनिया में धमाका करते हुए नया Xiaomi Mouse X1 लॉन्च किया है। ये माउस खासतौर पर प्रो गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसका हल्का वजन इसे और भी शानदार बनाता है। आइए जानते हैं इस माउस के बारे में वो सब कुछ, जो इसे एक गेम चेंजर बनाता है।

कीमत इतनी कम, फीचर्स इतने दमदार!

Xiaomi ने अपने Mouse X1 को सिर्फ 299 युआन (लगभग 3,512 रुपये) की कीमत पर पेश किया है। अगर आप इसे क्राउडफंडिंग के जरिए खरीदते हैं, तो इसकी कीमत और भी कम होकर 279 युआन (लगभग 3,345 रुपये) हो जाती है।

26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर: पलक झपकते ही मिलेगा जीत का मौका!

जी हां, इस माउस में दिया गया 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर आपको हर मूव पर सटीकता के साथ पर्फेक्शन देगा। इतना ही नहीं, इसमें 8,000 हर्ट्ज का पोलिंग रेट है, जिससे गेम में हर क्लिक और मूव सुपर फास्ट होता है।

वजन सिर्फ 65 ग्राम, लेकिन परफॉर्मेंस में नहीं है हल्का!

Xiaomi Mouse X1 का वजन केवल 65 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक यूज करने पर भी आपको कोई थकान महसूस नहीं होगी। इसकी एर्गोनोमिक डिजाइन और टेफ्लॉन फुट पैड इसे हर गेमिंग स्टाइल के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Motorola Razr 50s: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में सस्ता धमाका?

110 घंटे की बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज और घंटों तक गेमिंग का मजा

इस माउस में 530mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2.4GHz वायरलेस मोड में 1,000 Hz पोलिंग रेट के साथ आपको 110 घंटे तक गेमिंग का अनुभव देती है।

गेमर्स के लिए खास फीचर्स

इस माउस में TTC ऑप्टिकल स्विच है, जिससे आपको हर क्लिक पर शानदार टेकटाइल फील मिलेगी। साथ ही, इसमें स्मार्ट USB वायरलेस रिसीवर और कस्टमाइज्ड सेटिंग्स सेव करने का फीचर भी है, जिससे आप अलग-अलग कॉन्फिगरेशन्स में आसानी से स्विच कर सकते हैं।

गेमिंग मॉनिटर भी है साथ में

Xiaomi ने हाल ही में अपना पहला Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) है। इसमें 27 इंच की QHD IPS डिस्प्ले और 180Hz रिफ्रेश रेट है, जो इसे गेमिंग के लिए परफेक्ट बनाती है।

Leave a Comment