Xiaomi का नया Mijia Sonic Sweep इलेक्ट्रिक टूथब्रश! 180 दिन तक एक बार चार्ज में चलेगा

Xiaomi ने फिर से अपने इनोवेशन से सबको चौंका दिया है। इस बार कंपनी लेकर आई है Mijia Sonic Sweep इलेक्ट्रिक टूथब्रश, जो न सिर्फ दांतों की गहरी सफाई करेगा, बल्कि आपकी ब्रशिंग को और भी स्मार्ट बनाएगा।

180 दिन की बैटरी लाइफ, एक चार्ज में!

जी हां, Mijia Sonic Sweep को एक बार चार्ज करने के बाद आप पूरे 180 दिन तक इसे बिना रिचार्ज किए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप जेंटल मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो टूथब्रश आपको लगातार 6 महीने तक साथ देगा।

1500 रुपये में मिलेगा ये सुपर स्मार्ट टूथब्रश

Xiaomi Youpin पर यह टूथब्रश सिर्फ 119 युआन यानी करीब 1500 रुपये में उपलब्ध है। इतना किफायती दाम और इतने शानदार फीचर्स, वाकई ये डील किसी चमत्कार से कम नहीं है।

तीन मोड्स- हर ज़रूरत के हिसाब से!

Mijia Sonic Sweep में तीन क्लीनिंग मोड्स मिलते हैं – जेंटल, स्टैंडर्ड, और डीप स्वीप। अगर आपके मसूड़े नाजुक हैं, तो जेंटल मोड आपके लिए है। वहीं अगर आप अपने दांतों की डीप क्लीनिंग चाहते हैं, तो डीप स्वीप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या Nothing Phone 3 को टीज किया गया? फैंस हो सकते हैं हैरान!

स्मार्ट ब्रशिंग रिमाइंडर! अब कोई कोना नहीं छूटेगा

क्या आपने कभी सोचा है कि ब्रश करते समय कोई जगह छूट गई हो? Mijia Sonic Sweep आपको स्मार्ट मिस्ड ब्रशिंग रिमाइंडर के जरिए अलर्ट कर देगा। अगर ब्रशिंग के दौरान कोई जगह छूटती है, तो इंडिकेटर की ओरेंज लाइट आपको सूचित करेगी।

IPX8 वॉटरप्रूफ डिजाइन

पानी से नुकसान? अब नहीं! इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश को IPX8 रेटिंग मिली है, जो इसे पूरी तरह से वॉटरप्रूफ बनाती है। तो आप इसे बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं।

टाइप-C चार्जिंग के साथ तेजी से चार्ज

Xiaomi ने इसमें टाइप-C पोर्ट दिया है, जिससे इसे चार्ज करना बेहद आसान हो जाता है। और एक बार चार्ज करने के बाद, आप लंबे समय तक इसका मजा ले सकते हैं।

Leave a Comment