पुराने स्मार्टफोन्स पर WhatsApp बंद! कहीं आपका फोन भी लिस्ट में तो नहीं?

अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। WhatsApp जल्द ही कई Android और iOS डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा। अगर आपने अपने चैट्स का बैकअप नहीं किया है, तो आप उन्हें हमेशा के लिए खो सकते हैं। समय-समय पर व्हाट्सऐप पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर चल रहे स्मार्टफोन्स के लिए अपना सपोर्ट समाप्त कर देता है, और अब एक नई लिस्ट में कई लोकप्रिय डिवाइसेज शामिल किए गए हैं।

इन डिवाइसेज पर नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp के अनुसार, अब Android 4, iOS 11 और Kai OS 2.4 या इससे पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सऐप सर्विस बंद हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि केवल Android 5, iOS 11 और Kai OS 2.5 या इससे नए वर्जन पर चलने वाले डिवाइस ही व्हाट्सऐप सपोर्ट और अपडेट्स प्राप्त कर सकेंगे।

इन मशहूर ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स भी लिस्ट में शामिल

हालांकि, व्हाट्सऐप ने उन स्मार्टफोन्स के नाम की लिस्ट नहीं दी है, जिन पर यह सेवा बंद हो रही है, लेकिन पुर्तगाली वेबसाइट Canaltech के अनुसार, लिस्ट में 35 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इनमें प्रमुख ब्रांड्स जैसे Samsung, Apple, Motorola, और Huawei के मॉडल्स हैं।

सैमसंग के मॉडल्स:

  • Galaxy Ace Plus
  • Galaxy Core
  • Galaxy Express 2
  • Galaxy Grand
  • Galaxy Note 3 N9005 LTE
  • Galaxy Note 3 Neo LTE+
  • Galaxy S 19500
  • Galaxy S3 Mini VE
  • Galaxy S4 Active
  • Galaxy S4 mini I9190
  • Galaxy S4 mini I9192 Duos
  • Galaxy S4 mini I9195 LTE
  • Galaxy S4 Zoom

एप्पल के मॉडल्स:

  • iPhone 5
  • iPhone 6
  • iPhone 6S Plus
  • iPhone 6S
  • iPhone SE

मोटोरोला के मॉडल्स:

  • Moto G
  • Moto X

हुवावे के मॉडल्स:

  • Ascend P6 S
  • Ascend G525
  • Huawei C199
  • Huawei GX1s
  • Huawei Y625

क्या करें अब?

यदि आपका स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल है, तो जल्द ही व्हाट्सऐप बंद हो सकता है। ऐसे में, अपने महत्वपूर्ण चैट्स का बैकअप लेना और नए वर्जन वाले स्मार्टफोन में अपग्रेड करना ही सबसे अच्छा विकल्प होगा।

ग्लोबल वॉर्मिंग के बावजूद बढ़ रहे हैं कुछ द्वीप: मालदीव के रहस्य का खुलासा!

Leave a Comment