TCL ने Samsung को स्मार्ट टीवी मार्केट में किया पीछे, Mini LED TV की डिमांड ने बदली बाजी

टीवी मार्केट में जो पहले कभी Samsung का दबदबा हुआ करता था, अब उसे TCL ने पीछे छोड़ दिया है। चाइनीज कंपनी TCL ने हाई-एंड Mini LED TV सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस के साथ Samsung जैसी दिग्गज को पछाड़ दिया है। 2024 की दूसरी तिमाही में TCL ने अपनी Mini LED TV शिपमेंट्स और मुनाफे दोनों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी दर्ज की है, जो स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा बदलाव साबित हुआ है।

Mini LED TV ने बढ़ाई TCL की डिमांड

TCL लंबे समय से स्मार्ट टीवी मार्केट में Samsung का पीछा कर रही थी। लेकिन 2024 की दूसरी तिमाही में, डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) की रिपोर्ट के अनुसार, TCL ने आखिरकार Samsung को पीछे छोड़ दिया। खासतौर पर Mini LED TV की शिपमेंट्स में 68% की बढ़त ने TCL को इस मुकाम तक पहुंचाया है। Mini LED TV के बढ़ते क्रेज और ग्लोबल मार्केट में इसकी मांग ने TCL को सबसे ऊपरी पायदान पर पहुंचा दिया है।

Realme ने लॉन्च किया धमाकेदार Realme TechLife Cinesonic TV! 65 इंच का QLED मॉडल करेगा तहलका

 

TCL का मुनाफा और शिपमेंट्स में रिकॉर्ड वृद्धि

सिर्फ शिपमेंट्स ही नहीं, TCL का मुनाफा भी साल दर साल 81% तक बढ़ गया है। हाई-एंड टीवी सेगमेंट में TCL की शिपमेंट्स में 78% की जबरदस्त ग्रोथ हुई है। दूसरी ओर, Samsung जो Mini LED मार्केट में टॉप पोजिशन पर था, उसकी शिपमेंट्स में 23% की गिरावट आई है। Samsung की ईयर-ऑन-ईयर शिपमेंट्स 19% तक कम हो गई हैं।

OLED TV vs Mini LED TV: किसने मारी बाजी?

OLED TV मार्केट में औसतन 21% की बढ़ोत्तरी देखी गई, लेकिन मुनाफा सिर्फ 5% तक बढ़ा। वहीं, Mini LED TV मार्केट ने इससे कहीं आगे निकलते हुए 60% का रिवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया। इससे साफ है कि अब लोग OLED से ज्यादा Mini LED की तरफ रुख कर रहे हैं।

Xiaomi भी हुई टॉप 5 में शामिल

सिर्फ TCL ही नहीं, Xiaomi ने भी Sony को पछाड़ते हुए 5वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। Hisense और TCL ने चाइनीज ब्रांड्स के बीच अपना दबदबा बना लिया है, जिसमें TCL सबसे ऊपर है।

TCL बनाम Samsung: आंकड़े बताते हैं असली जीत

कंपनी शिपमेंट्स में ग्रोथ मुनाफा (वृद्धि)
TCL 68% 81%
Samsung -23% -19%
Hisense 58% 65%
Xiaomi 25% 30%

क्या Samsung वापस टॉप पर आ पाएगी, या फिर TCL का यह दबदबा कायम रहेगा?

Leave a Comment