अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स ! जानें क्या वे बना पाएंगी सबसे लंबा समय बिताने का रिकॉर्ड

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्‍मोर के लिए अंतरिक्ष का सफर अप्रत्याशित रूप से लंबा हो गया है। 5 जून को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर पहुंची सुनीता और बुच को बोइंग के स्‍टारलाइनर (Starliner) स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए वापस लौटना था, लेकिन इस मिशन में तकनीकी खराबी आने के कारण वे अब ISS पर फंसे हुए हैं। नासा ने हाल ही में पुष्टि की है कि ये दोनों अंतरिक्ष यात्री अब क्रू-9 (Crew-9) मिशन के साथ ही वापस आएंगे, जिसकी वापसी फरवरी 2025 तक संभावित है।

क्या सुनीता विलियम्स बना पाएंगी नया रिकॉर्ड?

यह सवाल अब सबके दिमाग में घूम रहा है—क्या सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बना पाएंगी? लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड वैलेरी पोल्याकोव के नाम है, जिन्होंने 437 दिन तक मीर स्‍पेस स्‍टेशन पर बिताए थे। जबकि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड फ्रैंक रुबियो, सर्गेई प्रोकोपयेव, और दिमित्री पेटेलिन के नाम है, जिन्होंने 371 दिन तक ISS पर बिताए थे।

ई-रुपये की उड़ान: 50 लाख यूजर्स के साथ डिजिटल क्रांति, जल्द ही Google Pay और PhonePe पर भी होगा उपलब्ध!

सुनीता विलियम्स कितने दिन रहेंगी अंतरिक्ष में?

अगर सुनीता और बुच की वापसी फरवरी 2025 में होती है, तो सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगभग 240 दिन बिताएंगी। अगर उनकी वापसी मार्च 2025 तक खिंच जाती है, तो यह अवधि 270 दिन तक हो सकती है।

हालांकि, यह अवधि उन्हें किसी भी बड़े रिकॉर्ड तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।

सुनीता विलियम्स के इस मिशन में आने वाली बाधाओं ने भले ही उन्हें एक नए रिकॉर्ड तक नहीं पहुंचने दिया हो, लेकिन उनकी काबिलियत और साहस ने उन्हें एक बार फिर से अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है।

Leave a Comment