अनुपमा में शिवांगी जोशी की एंट्री? लीप के बाद आएगा बड़ा ट्विस्ट!

Shivangi Joshi In Anupama After Leap : स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो अनुपमा नए मोड़ पर पहुंचने वाला है। खबर है कि शो में जल्द ही 15 साल का लीप आएगा, जो दर्शकों के लिए कई चौंकाने वाले बदलाव लेकर आएगा। और सबसे बड़ी खबर यह है कि लीप के बाद शिवांगी जोशी की इस शो में एंट्री हो सकती है!

नायरा बनकर मशहूर हुई शिवांगी, अब बनेगी अनुपमा की बेटी?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के रोल से सबके दिलों पर राज करने वाली शिवांगी जोशी, अब अनुपमा और अनुज कपाड़िया की बेटी आद्या का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। फैंस के बीच इस बात को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है कि शिवांगी की एंट्री से शो में क्या नया मोड़ आएगा।

बिग बॉस 18 में अनिरुद्धाचार्य बाबा की एंट्री? फैंस हुए दीवाने!

रूपाली गांगुली को कहेंगे अलविदा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रूपाली गांगुली यानी अनुपमा इस लीप के बाद शो से विदा लेंगी या फिर शिवांगी जोशी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी? शो में रूपाली की मौजूदगी हमेशा ही शो की जान रही है, ऐसे में उनके जाने की अफवाहें दर्शकों को थोड़ा निराश कर सकती हैं।

शिवांगी जोशी का लव एंगल भी होगा खास?

शिवांगी के साथ शिवम खजुरिया का नाम भी चर्चा में है। दोनों के बीच लव एंगल की बात हो रही है, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। शिवम को पहले भी कई हिट शोज में देखा जा चुका है, और अब अनुपमा में उनकी एंट्री एक नया ड्रामा लेकर आएगी।

क्या कांची सिंह करेंगी अनुपमा को रिप्लेस?

शिवांगी के साथ-साथ कांची सिंह का नाम भी लीप के बाद आने वाले कलाकारों की लिस्ट में है। खबरों के अनुसार, कांची सिंह, रूपाली गांगुली को रिप्लेस कर सकती हैं। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या वाकई शो में कांची सिंह अनुपमा के रोल में नजर आएंगी या यह महज एक अफवाह है।

‘अनुपमा’ का ये नया ट्रैक निश्चित रूप से शो को एक नया मोड़ देगा और दर्शकों के लिए रोमांचक सफर की शुरुआत करेगा!

Leave a Comment