Bigg Boss 18: क्या आप हैं तैयार? प्रोमो में दिखा सलमान का चौंकाने वाला अंदाज!

Bigg Boss 18 Promo : बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर करीब है और इस बार शो की थीम ने सबको हैरान कर दिया है। भूत, वर्तमान और भविष्य की अनोखी थीम पर आधारित इस शो का प्रोमो सलमान खान के दमदार अंदाज में लॉन्च किया गया है।

सलमान का भूतकाल से सामना!

प्रोमो में सलमान खान खुद अपने भूतकाल और भविष्य से भिड़ते नजर आते हैं। AI तकनीक से तैयार किया गया यह प्रोमो दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव साबित हो रहा है, जहां सलमान अपने भूतकाल से सवाल-जवाब करते दिखाई देते हैं।

सैफ अली खान ने क्यों छिपाई अपनी शादी की सच्चाई? रोजा ने किया खुलासा!

कन्फेशन रूम का राज क्या है?

प्रोमो में सलमान खान को कन्फेशन रूम में देखा जाता है, जहां उनका भूतकाल उनसे सवाल करता है, “अभी क्या लफड़ा किया तूने?” सलमान मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “ना मैंने कुछ किया है ना तूने!”

Bigg Boss 38 का प्रोमो भी शूट करेंगे सलमान?

प्रोमो के दौरान, सलमान का भविष्य खुद को बिग बॉस 38 का होस्ट बताते हुए दिखाई देता है, जिस पर सलमान चौंकते हुए कहते हैं, “बिग बॉस अभी भी है?” ये मजेदार अंदाज दर्शकों को शो के प्रति और भी उत्साहित कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

6 अक्टूबर को होगी बिग बॉस की धमाकेदार शुरुआत!

जो दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है। शो की थीम और AI तकनीक का इस्तेमाल इस सीज़न को और भी मजेदार बना देगा। क्या आप तैयार हैं इस नए सफर के लिए?

Leave a Comment