बिग बॉस 18 के गुणरत्न सदावर्ते ने दी सलमान खान को बड़ी सलाह! जानिए क्या कहा

BIGG BOSS 18 contestant guru ratna sadavarte adviced to Salman Khan : सलमान खान इन दिनों चर्चा का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह बिग बॉस 18 में बतौर होस्ट दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में बाबा सिद्दीकी पर हुए हमले के बाद से सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में हर कोई इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहा है।

गुणरत्न सदावर्ते ने क्यों दी सलमान को सलाह?

बिग बॉस 18 के एक्स-कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते ने सलमान खान को मिली धमकियों पर खुलकर बात की है। सदावर्ते, जो घर के अंदर रहते हुए भी विवादित मुद्दों पर अपनी राय रखते थे, अब बाहर आकर भी सलमान को एक खास सलाह दे रहे हैं।

एल्विश यादव का नतासा स्तानकोविक पर बड़ा खुलासा: अफवाहों का सच क्या है?

 

अंडरवर्ल्ड से दूर रहो!

एक इंटरव्यू में सदावर्ते ने साफ कहा, “बॉलीवुड सितारों को अंडरवर्ल्ड से दूर रहना चाहिए। अंडरवर्ल्ड हमेशा नुकसान पहुंचाने के लिए होता है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो भी अंडरवर्ल्ड से दूरी बनाएगा, उसकी जिंदगी बेहतर होगी। सदावर्ते ने सलमान खान, शाहरुख खान और कंगना रनौत को “अच्छे कलाकार” बताया, लेकिन अंडरवर्ल्ड से जुड़े किसी भी रिश्ते को सख्त मना किया।

धर्म और कानून का पालन करो, सलमान!

गुणरत्न सदावर्ते यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को धर्म और कानून का पालन करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, “सलमान खान को सिर्फ कानून पर भरोसा नहीं करना चाहिए, बल्कि धर्म पंडितों से भी मशवरा करना चाहिए। हम सब प्रभु रामचंद्र के विचारों को मानते हैं, और बिश्नोई समाज भी हिंदू राष्ट्र का समर्थन करता है।”

क्या सलमान खान मानेंगे सदावर्ते की सलाह?

अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान गुणरत्न सदावर्ते की इस सलाह को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

Leave a Comment