Xiaomi Mijia Foldable Food Warming Board लॉन्च! मिनटों में गर्म करेगा खाना

Xiaomi ने अपने Mijia लाइनअप में एक और शानदार प्रोडक्ट पेश किया है –Xiaomi Mijia Foldable Food Warming Board। अब आप अपने खाने को बिना माइक्रोवेव के आसानी से गर्म रख सकते हैं। यह बोर्ड हाई-डेंसिटी ग्राफीन हीटिंग फिल्म के साथ आता है, जो महज 4 मिनट में 100°C तक पहुंच जाता है।

खाना गरम करने में अब लगेगा सिर्फ 4 मिनट!

इस शानदार डिवाइस की खासियत इसका थ्री-जोन इंडिपेंडेंट टेंप्रेचर कंट्रोल है, जिससे हर पैनल पर अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, पांच टेंप्रेचर सेटिंग्स के साथ आप अपने खाने को 40°C से 130°C तक आसानी से गर्म रख सकते हैं।

सेफ्टी के साथ परफॉर्मेंस

इस वार्मिंग बोर्ड में 2 cm एंटी-स्कैल्ड एज और फूड-सेफ्टी कांच की सतह लगी है, जिससे आपका खाना भी सुरक्षित रहे और सतह भी। साथ ही, इसमें 12 एंटी-स्लिप सिलिकॉन पैड हैं, जो इसे गिरने से बचाते हैं। एयरजेल इंसुलेशन की वजह से गर्मी टेबल तक नहीं पहुंचती, जिससे यह बिल्कुल सुरक्षित और कूल रहता है।

Xiaomi की नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 Ultra : दमदार स्पीड और हाई-टेक फीचर्स से मचाएगी धमाल!

 

 Xiaomi Mijia Foldable Food Warming Board कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mijia Foldable Food Warming Board फिलहाल चीन में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 349 युआन (लगभग 4,200 रुपये) रखी गई है। हालांकि, बाद में इसकी कीमत बढ़कर 449 युआन (करीब 5,400 रुपये) हो जाएगी। शिपमेंट 23 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

क्या Xiaomi का ये प्रोडक्ट होगा किचन का नया स्टार?

Xiaomi ने एक बार फिर दिखा दिया है कि कैसे स्मार्ट टेक्नोलॉजी के जरिए आपकी जिंदगी को और भी आसान बनाया जा सकता है। अब देखना यह है कि ये प्रोडक्ट भारतीय बाजार में कब एंट्री करता है और क्या यह किचन का नया स्टार बन पाएगा!

Leave a Comment