Skoda की पहली इलेक्ट्रिक SUV Skoda Elroq लॉन्च, 560 km तक की रेंज और 30 लाख की शुरुआती कीमत!

Skoda ने आखिरकार अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV Skoda Elroq लॉन्च कर दी है, जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ने वाली है। इसे नौ अलग-अलग रंगों और कई पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है।

कब होगी भारत में लॉन्च Skoda Elroq ?

फिलहाल यूरोप में उपलब्ध कराई गई Skoda Elroq की डिलीवरी 2025 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। भारत में यह 2025 के मध्य तक दस्तक दे सकती है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

दमदार बैटरी और पावरफुल रेंज

Skoda Elroq तीन बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है – 55 kWh, 63 kWh और 82 kWh। एंट्री-लेवल वेरिएंट Elroq 50 में 168 bhp की मोटर है, जो 370 km की रेंज देने का दावा करती है। वहीं, इसके टॉप-ट्रिम वेरिएंट Elroq 85 में 282 bhp की मोटर है, जो 560 km से ज्यादा की रेंज देती है। यानी, एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करने के लिए पूरी तरह से तैयार!

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द पटरी पर, जानिए कब से होगा ट्रायल रन!

केवल 24 मिनट में 80% चार्ज!

सबसे बड़ी बात यह है कि Skoda Elroq को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 24 मिनट में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।

शानदार डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स

Elroq का डिजाइन बेहद मॉडर्न और एयरोडायनामिक है। इसके फ्रंट में शाइनी ब्लैक पैनल और ट्रिपल LED DRLs के साथ नया Tech Deck Face दिया गया है। पीछे की तरफ क्रिस्टल-इंस्पायर्ड LED टेललाइट्स और चंकी बम्पर इसे सच्ची SUV की पहचान देते हैं। अंदर की तरफ, 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है कीमत?

Skoda Elroq की शुरुआती कीमत यूरोप में लगभग 33,000 यूरो (करीब 30.63 लाख रुपये) रखी गई है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत और डिलीवरी की तारीख की घोषणा 2025 के करीब होने की उम्मीद है।

भारत में क्या मचाएगी धमाल?

Skoda Elroq के आने से भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नई हलचल पैदा होने वाली है। इतनी दमदार रेंज, बेहतरीन फीचर्स और स्पीड के साथ, यह EV मार्केट में नया मानक स्थापित कर सकती है।

Leave a Comment