Xiaomi का नया MIJIA Pro Cross 508L रेफ्रिजिरेटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और धमाकेदार फीचर्स!

अब किचन में फिट होगा हाई-टेक रेफ्रिजिरेटर! Xiaomi ने अपने नए MIJIA Pro Cross 508L रेफ्रिजिरेटर को लॉन्च किया है, जिसे स्लिम और स्मार्ट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसका मोटाई सिर्फ 60cm है, जो इसे आपके किचन कैबिनेट में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।

दो कम्पार्टमेंट्स, दोहरी कूलिंग! रेफ्रिजिरेटर को दो भागों में बांटा गया है – 325 लीटर का फ्रिज और 183 लीटर का फ्रीजर। यह डुअल सिस्टम कूलिंग के साथ आता है, जिससे फ्रिज और फ्रीजर दोनों की कूलिंग स्वतंत्र रूप से होती है।

Acer Predator Helios Neo 14: धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च!

-30°C तक डीप फ्रिजिंग, अब सबकुछ रहेगा फ्रेश! MIJIA Pro Cross रेफ्रिजिरेटर में -30°C तक डीप फ्रीजिंग की क्षमता है, जिससे आपका खाना लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है। इसके अल्ट्रा-थिन 20mm फैन के साथ पावरफुल एयरफ्लो मिलता है, जो हवा को शुद्ध और बैक्टीरिया-फ्री रखता है।

 MIJIA Pro Cross 508L स्मार्ट किचन का साथी, Xiaomi HyperOS के साथ!

Xiaomi HyperOS द्वारा संचालित यह रेफ्रिजिरेटर Mijia ऐप और Xiao AI वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, OTA अपडेट्स का सपोर्ट इसे और भी स्मार्ट बनाता है।

कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान! Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L की कीमत 3999 युआन यानी लगभग 46,000 रुपये है, जो इसकी जबरदस्त तकनीक को देखते हुए एक आकर्षक डील है।

क्यों है ये रेफ्रिजिरेटर खास? कम शोर, स्टाइलिश मैटेलिक इंटीरियर और कलरफुल टच डिस्प्ले के साथ ये रेफ्रिजिरेटर आपके किचन का हीरो बनने के लिए तैयार है।

Leave a Comment