Ola Electric ने लॉन्च की 200KM रेंज वाली नई Ola electric bike, कीमत बस ₹74,999 से शुरू!

Ola Electric ने एक बार फिर धमाका कर दिया है! अपनी नई Ola electric bike Roadster  के साथ, कंपनी ने ईवी मार्केट में हलचल मचा दी है। इस बाइक को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है – Roadster, Roadster Pro और Roadster X। अगर आप भी एक धांसू इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Ola electric bikeRoadster: बुकिंग और कीमतें

इस धांसू बाइक को सिर्फ ₹999 में बुक किया जा सकता है। बुकिंग शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी अगले साल से शुरू होगी। चलिए, अब जानते हैं इसकी कीमतों के बारे में:

वेरिएंट बैटरी कीमत (INR) 0-40 km/h स्पीड रेंज (KM) टॉप स्पीड (km/h)
Roadster X 2.5 kWh ₹74,999 2.8 सेकेंड 200 km 124 km/h
Roadster 2.5 kWh ₹1,04,999 2.2 सेकेंड 200 km 126 km/h
Roadster 4.5 kWh ₹1,19,999 2.2 सेकेंड 300 km 126 km/h
Roadster 6 kWh ₹1,39,999 2.2 सेकेंड 579 km 126 km/h
Roadster Pro 8 kWh ₹1,99,999 1.2 सेकेंड 579 km 194 km/h
Roadster Pro 16 kWh ₹2,49,999 1.2 सेकेंड 579 km 194 km/h

Ola Roadster के धमाकेदार फीचर्स

इस बाइक के फीचर्स जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। Ola Roadster सीरीज में मिलता है:

  • LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प
  • 4.3 इंच या 10 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस
  • Krutrim वॉयस असिस्टेंस
  • पार्किंग असिस्ट और ग्रुप नेविगेशन

रेंज और स्पीड में नंबर 1!

Ola Roadster Pro सिर्फ 1.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड है 194 km/h! और तो और, एक बार चार्ज करने पर यह आपको 579 किलोमीटर तक ले जा सकती है।

Ola की जबरदस्त बिक्री

इस साल की शुरुआत में ही Ola Electric की सेल्स में जबरदस्त उछाल आया है। पहली छमाही में 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री करके, कंपनी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ने के साथ, Ola Electric इस इंडस्ट्री में सबसे आगे चल रही है।

Redmi 14R हुआ लॉन्च! दमदार फीचर्स के साथ कीमत बस ₹13,000 से शुरू

Leave a Comment