चंद्रयान-3 ने चांद पर किया बड़ा खुलासा: मैग्मा महासागर और फेरोअन एनोर्थोसाइट की खोज से हिली वैज्ञानिक दुनिया!

आज, 23 अगस्त को, भारत अपने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) का जश्न मना रहा है। यह वही दिन है जब भारत ने पिछले साल चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कर दुनिया भर में इतिहास रचा था। इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बनाते हुए, चंद्रयान-3 के साथ गए प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने चांद की सतह पर एक बड़ी खोज की है, जिसने वैज्ञानिक दुनिया को हिला कर रख दिया है।

चंद्रमा पर मैग्मा महासागर की पुष्टि: क्या चांद का मेंटल ऐसे बना था?

अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के वैज्ञानिक संतोष वडावले और उनकी टीम ने चंद्रमा की सतह पर फेरोअन एनोर्थोसाइट चट्टान से बनी मिट्टी की समान संरचना का पता लगाया है। इस खोज ने यह साबित कर दिया है कि चंद्रमा की बाहरी परत मुख्य रूप से इसी चट्टान से बनी है।

लेकिन इससे भी बड़ी खोज यह है कि चंद्रयान-3 के डेटा ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास एक प्राचीन मैग्मा महासागर के होने के संकेत दिए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब चंद्रमा बना था, तब उसका पूरा सतह मैग्मा महासागर से ढका हुआ था। जैसे-जैसे यह मैग्मा ठंडा हुआ, भारी मिनरल्स अंदर की ओर डूब गए और हल्की चट्टानें सतह पर तैरने लगीं, जिससे चांद की बाहरी परत बनी।

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की खोज: चांद की मिट्टी का राज

प्रज्ञान रोवर के पेलोड पर लगे अल्फा पार्टिकुलर एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (APXS) से भेजे गए डेटा ने यह खुलासा किया है। PRL के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया यह पेलोड चांद की मिट्टी को परखने के लिए डिज़ाइन किया गया था, और अब इसने चंद्रमा के अतीत की कई महत्वपूर्ण जानकारियों को उजागर कर दिया है।

कैसे बना था चांद? वैज्ञानिकों की नई थ्योरी

वैज्ञानिकों का मानना है कि जब चंद्रमा बना था, तब वह पूरी तरह से मैग्मा महासागर था। जैसे-जैसे यह मैग्मा ठंडा हुआ, भारी मिनरल्स जैसे ओलिवाइन और पाइरोक्सिन डूब गए, जिससे चांद के मेंटल का निर्माण हुआ। वहीं, हल्के मिनरल्स जैसे प्लेगियोक्लेज सतह पर तैरते रहे, जिससे चांद की बाहरी परत बनी।

इससे पहले कभी चांद के इतिहास के बारे में इतनी विस्तृत जानकारी नहीं मिली थी। इस नई खोज से चंद्रमा के बनने के रहस्य पर से पर्दा उठने लगा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे के मिशनों में और कौन-कौन से राज़ उजागर होते हैं।

Jio का धांसू प्लान: ₹1799 में रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Netflix फ्री!

Leave a Comment