Xiaomi का Mijia Smart Quiet Blender P1: 1 मिनट में पाएं रेस्तरां जैसी ड्रिंक्स!

Xiaomi ने एक बार फिर धमाका करते हुए अपने घरेलू बाजार में Mijia Smart Quiet Blender P1 लॉन्च किया है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो घर पर रेस्तरां जैसी स्मूथी या ड्रिंक बनाना चाहते हैं, तो ये ब्लेंडर आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

35,000 RPM के साथ पाएं सुपरफास्ट ब्लेंडिंग

Mijia Smart Quiet Blender P1 की खासियत इसका पावरफुल 500W ब्रशलेस मोटर है, जो 35,000 RPM तक स्पीड दे सकता है। इसका मतलब? अब कोई भी चीज मिनटों में स्मूथी में बदल सकती है! और वो भी बिना किसी शोर के, क्योंकि इसमें 13-लेयर नॉयस आइसोलेशन सिस्टम है।-

Mijia Smart Quiet Blender P1-गर्म हो या ठंडा, सबकुछ बनाए!

चाहे आपको ठंडी ड्रिंक चाहिए या गर्म सूप, ये ब्लेंडर सब कर सकता है। इसमें 1.5 लीटर ठंडी ड्रिंक और 1.0 लीटर गर्म ड्रिंक बनाने की क्षमता है। साथ ही, इसका 1000W हीटिंग सिस्टम आपके सूप और गर्म पेय को मिनटों में तैयार कर सकता है।

Samsung Galaxy Ring: क्या सिर्फ 2.3 ग्राम की ये रिंग आपकी हेल्थ की पहरेदार बनेगी?

 

Xiaomi HyperOS: घर बैठे करें कंट्रोल!

अगर आप स्मार्ट किचन गैजेट्स पसंद करते हैं, तो ये ब्लेंडर आपको पसंद आएगा। Xiaomi HyperOS से लैस इस डिवाइस को आप मिजिया ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। यानि, आपको रसोई में होने की ज़रूरत भी नहीं, बस अपने फोन से ब्लेंडर को चलाएं।

सेहत का ध्यान रखते हुए एंटी-बैक्टीरियल क्लीनिंग

इस ब्लेंडर में हाई टेंप्रेचर वॉश फंक्शन है, जो 99.99% एंटी-बैक्टीरियल सफाई सुनिश्चित करता है। अब बिना किसी झंझट के हेल्दी ड्रिंक्स बनाएं।

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्ट ब्लेंडर की कीमत सिर्फ 699 युआन (लगभग 8,300 रुपये) है। अगर आप भी अपने किचन को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो ये ब्लेंडर आपका परफेक्ट पार्टनर हो सकता है।

Leave a Comment