Hunter Moon 2024: एक अद्भुत खगोलीय नज़ारा!

Hunter Moon 2024 : 17 अक्टूबर 2024 को चंद्रमा और पृथ्वी एक-दूसरे के बेहद करीब आने वाले हैं, जिससे एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। इसे दुनिया भर में हंटर मून के नाम से जाना जाता है, जबकि भारत में इसे शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा।

यह इस साल का तीसरा और सबसे बड़ा सुपरमून होगा, और इस दिन चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी केवल 3 लाख 57 हजार 364 किलोमीटर रह जाएगी। यह दूरी साल 2024 में पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की सबसे कम दूरी होगी, जबकि सामान्यतः यह दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर होती है।

Prince Harry Warning : स्मार्टफोन्स छीन रहे हैं बच्चों का बचपन!

 

सुपरमून का अर्थ

सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु, जिसे पेरिगी कहा जाता है, पर पहुँचता है। इसका परिणाम यह होता है कि चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। 17 अक्टूबर को चंद्रमा पूर्णिमा के समय आमतौर पर 15% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आएगा, जो इसे एक खास अनुभव बनाने वाला है।

Hunter Moon 2024 का ऐतिहासिक महत्व

Hunter Moon का नाम पश्चिमी देशों में बहुत प्रचलित है। यह नाम इस बात का प्रतीक है कि पुरानी समय में शिकारी सर्दियों की तैयारी शुरू करते थे। सैकड़ों साल पहले, शिकारी हंटर मून के बाद अपने शिकार की शुरुआत करते थे, ताकि वे सर्दियों के लिए मांस को स्टोर कर सकें। टाइम एंड डेट के अनुसार, इसे फॉलिंग लीव्स मून और ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है।

भारत में हंटर मून का नज़ारा

भारत में हंटर मून को 17 अक्टूबर की शाम 5 बजे से देखा जा सकेगा, लेकिन यह आपके क्षेत्र में होने वाले सूर्यास्‍त पर निर्भर करेगा। सूर्यास्‍त के तुरंत बाद, यह चंद्रमा आसमान में चमकने लगेगा। इसके बाद, भारत में इस साल दो और पूर्णिमा नजर आएगी – 16 नवंबर और फिर 15 दिसंबर को।

Leave a Comment